फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धरने पर डटे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर दूसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओ का 75 घंटे का धरना श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भी जारी रहा। किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी और किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम कार्यालय के बाहर भाकियू के जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता का 75 घंटे का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल है। आरोप है कि वहां के जिला प्रशासन ने धरना देने वाले किसानों के लिए पानी, शौचालय सहित कोई व्यवस्था नहीं कराई है। किसानों की मुख्य मांगों में शामिल तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू के पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग पूरी नहीं की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार किसानों की रिहाई भी नहीं हुई। ऐसे में यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आदेश न आ जाए। क्षेत्रीय किसान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व होने के बावजूद धरने पर डटे रहे। धरने में मुख्य रूप से योगेंद्र पंवार, ब्रह्मपाल नाला, गुड्डू बनत, बाबा शोकेंद्र, देवराज पहलवान, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें