फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़समा बिजलीघर पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने खोड़समा बिजलीघर पर दिया धरना
विज्ञापन

चौसाना। गांव खोड़समा स्थित बिजलीघर पर विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू के बैनरतले खोड़समा व सकौती के किसानों ने धरना दिया।
शनिवार को चौसाना के गांव खोड़समा में स्थित बिजलीघर पर सुबह नौ बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने सकौती के किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों के नलकूपों का भार बढ़ाने के लिए जांच कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि निजी नलकूपों का भार ना बढ़ाने, बकाया विद्युत भुगतान के लिए वर्ष में दो बार फसल पर ही किया जाए। एक वर्ष से कम बिल वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाने की मांग की है। धरने की सूचना पर अवर अभियंता सिकंदर यादव मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद दोपहर दो बजे धरना समाप्त किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, राजकुमार, पप्पू, नीटू, कृष्णपाल, राजवीर, प्रदीप, बाबू, रामफल, विपिन, राजेंद्र, बाबू, नाजिम, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें