फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: किसान उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करें

Thu, 09 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी में गन्ने की बसंतकालीन बुवाई का शुभारंभ करते शुगर मिल अधिकारी।
विज्ञापन
शामली। गोहरनी गांव में प्रगतिशील किसान आशुतोष सिंह के खेत पर अपर दो आब शुगर मिल के इकाई प्रमुख प्रदीप सल्लार ने फीता काटकर बसंत कालीन गन्ना बुवाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को उन्नतिशील गन्ना प्रजातियों को. 15023 को 0118 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करने को सुझाव दिया।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल इकाई प्रमुख सल्लार ने कहा कि गन्ना प्रजाति को. 0238 को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए ऊपरी आधे हिस्से की बुवाई के साथ साथ जैव फफूंद नाशक ट्राइकोडमा से भूमि उपचार व थायोफिनेट मिथाइल द्वारा बीज उपचार करने के बाद ही बुवाई करने की सलाह दी। इस मौके पर चीनी मिल के गन्ना विकास प्रमुख सीपी मलिक ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कीट और बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए किसान पौधे गन्ने की कटाई में सावधानी बरतें।
इस मौके पर चीनी मिल के अतिरिक्त महाप्रबंधक गन्ना केपी सरोहा, एजीएम दीपक राणा, गन्ना प्रबंधक गन्ना विकास प्रवीण कुमार,परिक्षित कुमार, प्रगति शील किसान विनय सिंह, पंकज सिंह, राजवीर सिंह, प्रदीप सिंह, सुधीर सिंह, मनोज सिंह,लोकेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह,सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें