कैराना। पंजीठ चौराहे पर पुल और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसान 21वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि पंजीठ चौराहे पर क्रॉसिंग के लिए पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य भी कराया जाए। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद प्रदीप चौधरी से भी मिल चुका है। इससे पहले जीआर इंफ्रा कंपनी के अधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचकर पंजीठ चौराहे पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रख चुके हैं। किसानों का कहना है कि पंजीठ चौराहे पुल व अंडरपास का निर्माण शुरू होने के बाद ही अनिश्चितकालीन धरना समाप्त किया जाएगा।