फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्सप्रेस-वे अंडरपास पर किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार सुबह से दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने अंडरपास पर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। हसनपुर लोहारी गांव के किसानों का अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मंगलवार को वह इस संबंध में डीएम से शिकायत करेंगे।

किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने अंडरपास की ऊंचाई को लगभग नौ फीट का किया है, जो बहुत कम है। इस मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। एक दिन पहले पहुंचे अधिकारियों ने किसानों के प्रदर्शन के बावजूद अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद रविवार सुबह से ही गांव के लोगों ने अंडरपास पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यह अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी उनकी मांग को अनसुना कर रहे हैं। बताया कि अधिकारी उनपर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को वह इस संबंध में डीएम से शिकायत करेंगे। यदि फिर भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के दरबार में अपनी समस्या रखेंगे। दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन में आर्येश सैनी, समय सिंह, रामपाल, राजकुमार, मुकेश, शकील, पुनित, राजा सैनी, नवीन कुमार, बाबूराम, रतन सिंह, सुशील सैनी, भगत सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें