फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसलों का मिले लाभकारी मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। अखिल भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों की बैठक ग्राम समिति के अध्यक्ष दीपक पुंडीर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैयाराम मौर्य ने कहा कि संघ राष्ट्रवादी संगठन है। इसकी देश के 500 से ज्यादा जिलों में शाखा है। अब सभी खंडों तथा ग्राम इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसानों को मिले। इस विषय पर 20 दिसंबर के बाद रामलीला मैदान दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इसमें बड़ी संख्या में जाने के लिए किसान तैयार रहें। संगठन किसानों की मांग मनवाने के लिए संघर्ष करेगा। ग्राम समिति ने अतिथि को भगवान बलराम की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश पुंडीर, ग्राम प्रधान पति प्रमोद, करण पाल शर्मा, जगवीर पुंडीर, सुधीर पुंडीर, रामकुमार, बबली, मोहित, रोबिन, अमरीश, दिनेश, कुसम पाल, मैनपाल, जीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें