फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसानों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। विद्युत निगम के नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को कस्बा स्थित बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर बिजलीघर पर जमा करा दिए। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कुछ किसानों के साथ मारपीट की।
विद्युत निगम द्वारा किसानों के नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने गढ़ीपुख्ता बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान यूनियन के मंत्री रण कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में किसानों ने विद्युत कर्मचारियों पर किसानों से मारपीट व अभद्रता के आरोप भी लगाए। किसानों ने कहा कि चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहीं हैं। विद्युत निगम भी किसानों का उत्पीड़न करने पर तुला हुआ है। विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों को बिना बताए उनके नलकूपों पर मीटर लगा रहे हैं, जब कोई किसान इसका विरोध करता है तो कर्मचारी उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता के एक किसान देवेंद्र उपाध्याय के साथ भी मारपीट की गई। जिससे आक्रोशित होकर किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए विद्युत मीटरों को उखाड़कर बिजलीघर में जमा करा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मचारियों ने एक नलकूप के स्टार्टर को भी फूंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों को आधे दाम पर बिजली मिलेगी, लेकिन यह दावा हवा हवाई निकला। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनके नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और दीपावली भी नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर बिजलीघर के अधिशासी अभियंता व एसडीओ को संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी गढ़ीपुख्ता को सौंपकर मीटर लगवाने का कार्य रुकवाने की मांग की। इस मौके पर प्रवीण, जयपाल सिंह, रमेशपाल, देवेंद्र सिंह, अनिल, नरेंद्र, रोहताश सिंह, मोनू चौधरी, अंकुज चौधरी, रवि कुमार, कृष्णपाल, अशोक, सुशील, सहेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजा, गौरव, धर्मेंद्र सिंह, फूल गिरी, जगबीर सिंह, अनिल, बाबूराम आदि किसान मौजूद रहे।

गढ़ीपुख्ता बिजलीघर पर विद्युतकर्मियों द्वारा की कई गई मारपीट के निशान दिखाता किसान।- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता में थानाप्रभारी को ज्ञापन देते किसान।- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता बिजलीघर पर जमा किए गए मीटर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें