फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नलकूप पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Sun, 25 Aug 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के कस्बा एलम में खेत पर गए किसान नरेंद्र सिंह का शव नलकूप पर मिला है। मौत का कारण संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कस्बा एलम निवासी 60 वर्षीय किसान नरेंद्र सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गए थे। देर रात तक भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पर पहुंचकर तलाश की। परिजनों के अनुसार किसान का शव खेत पर नलकूप के पास पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पुलिस का कहना है कि शरीर पर बाहरी चोट का निशान नहीं दिखाई दिया। आशंका है कि किसान की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हुई है। परिजन इसमे हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें