फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिल के प्रबंध निदेशक का किसानों ने पुतला फूंका

Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में मिल मालिक का पुतला जलाते किसान
विज्ञापन
शामली। वर्ष 2022- 23 के पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान न किए जाने के विरोध में किसानों ने शामली चीनी मिल के एमडी राहुल लाल का दोपहर बाद तीन बजे पुतला बनाकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को शामली चीनी मिल के गन्ना यार्ड में संजीव लिलौन के नेतृत्व में किसानों का 69 वें बेमियादी धरना जारी रहा। शामली चीनी मिल की ओर से किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान न किए जाने से क्षुब्ध किसानों ने शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे मिल के प्रबंध निदेशक राहुल लाल को रावण की संज्ञा देकर पुतला बनाया। पुतले की किसानों ने पिटाई करते हुए आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, मेघपाल, ओमपाल सिंह, श्योराम सिंह, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, नेपाल सिह, अंकित, धर्मेद्र, विकास पंवार आदि शामिल रहे।

गन्ना समिति में 20वें दिन किसानों का धरना जारी रहा
शामली। गन्ना सहकारी समिति में खाप चौधरियों के समर्थन से सर्व खाप समन्वय किसान मंच का बेमियादी धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। । खाप चौधरियों ने चेतावनी दी कि शामली चीनी मिल किसानों का संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं करता है। शामली मिल का गन्ना इंडेंट जारी ना किया जाए। बेमियादी धरने में बाबा संजय कालखंडे, चौधरी जितेंद्रसिंह, मास्टर संजीव, बाबूराम, यशपाल सिंह, धर्मवीर, संजीव, महक सिंह ,पप्पू आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें