फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन शुगर मिल में गन्ना तुलवाने गए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन शुगर मिल में गन्ना लेकर गए किसान की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान संजीव निवासी गांव तलवा माजरा ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर ऊन शुगर मिल गए थे। रात में देर होने के कारण गन्ने की तौल नहीं हो सकी थी। वह रात को यार्ड में ही ट्राली खड़ी करके उसके नीचे सो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात को संजीव की छाती में दर्द हुआ। उसने आसपास के किसानों को इस बारे में बताया, लेकिन जब तक उसे उपचार दिया जाता, उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ऊन चौकी प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया की मृत किसान के भाई प्रदीप ने तहरीर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की मौत हार्ट अटैक से होना आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें