फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किसान झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किसान झुलस गया। खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

पठानपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय धूम सिंह शनिवार शाम खेत पर लगे नलकूप के तारों को खुद हाईटेंशन लाइन से जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गया था। तार जोड़ने के दौरान लाइन में करंट आ गया। जिससे वह झुलस गया। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घायल किसान को करनाल के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि किसान के खेत का कनेक्शन बिजली का बिल समय पर जमा न करने के कारण काट दिया गया था। किसान चोरी-छिपे स्वयं ही नलकूप के तार हाई टेंशन लाइन से जोड़ रहा था इसी दौरान घटना हुई। विद्युत निगम के जेई सिकंदर यादव ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें