फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर से बुलाकर किसान की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव भारसी निवासी  जगत सिंह का  फाइल  फोटो
विज्ञापन
कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव भारसी में किसान की घर से बुलाकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तरफ से गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि रुपये छीनने के विवाद में किसान की हत्या की गई। जबकि पुलिस आरोपियों के साथ बैठकर शराब पीने के दौरान हुए विवाद को लेकर हत्या होना मान रही है। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गांव भारसी निवासी 52 वर्षीय जगत सिंह शुक्रवार की रात अपने घर में सो रहा था। रात करीब नौ बजे गांव का सुमित उसके घर पहुंचा और जगत सिंह को बुलाकर गांव के बाहर स्थित माता मंदिर के निकट ले गया। आरोप है कि वहां पर सुमित और उसके भाई युधिष्ठर उर्फ मोनू ने लाठी-डंडाें से किसान को पीटा। किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को सीएचसी कांधला ले गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई तेजपाल ने सुमित और मोनू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि तीनों का शराब पीने के दौरान आपस में विवाद हुआ। इसके चलते दोनों आरोपियों ने किसान के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों पर आठ हजार रुपये छीनने का आरोप
गांव भारसी में किसान की हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पत्नी सुबलेश ने रोते बिलखते हुए बताया कि शुक्रवार को दिन में उनके पति बैंक से दस हजार रुपये लेकर आए थे। घर से गांव का ही सुमित रात को उन्हें बुलाकर लेकर गया। सुमित ने उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया तो उनके पति ने इसका विरोध किया। इसके बाद सुमित ने अपने भाई मोनू के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। पत्नी ने बताया इस वारदात के दौरान आरोपी आठ हजार रुपये भी छीनकर ले गए।

कांधला क्षेत्र के गांव भारसी निवासी  जगत सिंह का  फाइल  फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें