झिंझाना दरसा जामिया तुस्सालीहात में बज्म ए अख्तरी कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : udhampur
झिंझाना। मदरसा जामिया तुस्सालीहात में बज्म ए अख्तरी यानी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आलिमा बनी छात्राओं को विदाई दी गई। मौलाना वासिल ने लोगों को खिताब करते हुए कहा कि आपस में मोहब्बत कायम करो। कार्यक्रम में अरबी तालीम हासिल करने वाली 128 छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे साहिरा एमन, मनताशा, शाहीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अरमाना, फायका, रूबा, सना, जकिया रही, वहीं सदफ, शबीना, अलीशा, सफिया को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम में आए मौलानाओं ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।