कैराना के सेंट आरसी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
- फोटो : SHAMLI
सेंट आरसी स्कूल में फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता
शामली कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीन के सेक्शन ए व बी के बच्चों ने भाग लेकर अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा में डॉक्टर, वकील, नेता, अभिनेता, सैनिक, पुलिसमैन, भगवान श्री कृष्ण, भगवान राम आदि का रोचक अभिनय किया। प्रतियोगिता में तनिशि व वंश चौहान प्रथम, खुशी चटवाल व राहत सैफी द्वितीय, अभिया जेहरा व अर्थव वत्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की की। उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में अनिल पंवार, अजीत चौहान, समरीन, लीना, ममता शर्मा, प्रियंका आदि का सहयोग रहा संवाद।