शामली में रायल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।
- फोटो : SHAMLI
शामली। रॉयल पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलोत्सव आह्वान 2019 के दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में वर्ग अ कक्षा 3 से 5 केे 100 मीटर दौड़ में आस्था हाउस से लक्ष्य और लंबी कूद में अक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ग ब कक्षा 6 से 8 के 100 मीटर दौड़ में आस्था हाउस से आकाश और लंबी कूद में आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ग स कक्षा 9 से 12 के 100 मीटर दौड़ में विनीत (आस्था हाउस) ने प्रथम स्थान, उदयवीर (सत्या हाउस) ने द्वितीय स्थान और सचिन (सत्या हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में अभिजीत मलिक (निष्ठा हाउस) ने प्रथम स्थान, उदयवीर (सत्या हाउस) ने द्वितीय स्थान, भारत (आस्था हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में सत्या हाउस से अक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वर्ग अ कक्षा 3 से 5 केे 100 मीटर दौड़ में स्नेहा (निष्ठा हाउस) ने प्रथम स्थान, ईंशा (निष्ठा हाउस) ने द्वितीय स्थान, नैंसी (आस्था हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद और ट्रिपल जंप में निष्ठा हाउस से स्नेहा अव्वल रही। वर्ग कक्षा-6 से 8 के 100 मीटर दौड़ में नैंसी (आस्था हाउस) ने प्रथम स्थान, मुस्कान (अहिंसा हाउस) ने द्वितीय स्थान और नंदनी (आस्था हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने हाउस को गौरवान्वित किया। लंबी कूद में मुस्कान (अहिंसा हाउस) ने प्रथम स्थान, प्रिंसी (आस्था हाउस) ने द्वितीय स्थान, नंदनी (आस्था हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में नैंसी (आस्था हाउस) ने प्रथम स्थान, प्रिंसी (आस्था हाउस) ने द्वितीय स्थान, मुस्कान (अहिंसा हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।