फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश के मौसम में फैल रहा आई फ्लू का प्रकोप, बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पतालों में आंखों के मरीजों में 80 प्रतिशत आई फ्लू से पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बारिश के मौसम में अस्पतालों में आई फ्लू यानि कंजेक्टिवाइटिस का प्रकोप फैल रहा है। अस्पताल में आने वाले आंख के मरीजों में लगभग 80 प्रतिशत मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में वायरल संक्रमण की वजह से आंखों में यह रोग फैल रहा है। इस मौसम में आंखों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
बारिश के मौसम के चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। इस मौसम का आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते आई फ्लू यानि कंजेक्टिवाइटिस का प्रकोप फैल रहा है। अस्पतालों में आंखों के मरीजों की भीड़ लगी है। इनमें सबसे अधिक लगभग 80 प्रतिशत मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। बारिश के मौसम में आई फ्लू वायरल संक्रमण की वजह से हाेता है। इसलिए इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार ने बताया इस समय अधिकतर कंजेक्टिवाइटिस के मरीज आ रहे हैं। शनिवार दोपहर ओपीडी में साढ़े 12 बजे तक 94 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें करीब 65 मरीज कंजेक्टिवाइटिस के थे। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में नमी होने से वायरल संक्रमण होता है। वायरल संक्रमण की वजह से कंजेक्टिवाइटिस होता है। इस रोग से बचने के लिए लोगों को हाथों की साफ-सफाई व अन्य सावधानियां बरतने की जरूरत है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए। इस रोग में साधारण एंटीबायोटिक डाले। स्टेेरॉयड दवा बिल्कुल न डाले। सीएचसी शामली में नेत्र परीक्षण अधिकारी रीतू ने बताया इस समय सबसे ज्यादा मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

ऊन सीएचसी पर रोज पहुंच रहे आई फ्लू के 50 मरीज
ऊन। बदलते मौसम में अस्पताल में आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। सीएचसी पर आई फ्लू के 40 से 50 मरीज रोजाना पहुंच रहे है। इन मरीजों को आंखों में खुजली, जलन और आंखों से लगातार पानी आने के गंभीर लक्षण भी सामने आ रहे है। डॉ. जसवीर सिंह का कहना है कि मौसम में नमी की वजह से फंगस इंफेक्शन फैलता है। अगर हम बिना हाथ धोए आंखाें को बार-बार हाथ लगाते है या फिर आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते है, तो उससे आई फ्लू हो सकता है। जुकाम और बुखार के संक्रमण के साथ भी आई फ्लू हो सकता है।
लक्षण:
-आंखों में दर्द के साथ लाल होना।
- आंखों में पानी आना।

- तेज खारिश होना।

- धुंधला दिखाई देना।

- आंखों में जलन होना।

- पलकों के बाल चिपकना।

- आंखों में कचरा होने जैसा महसूस देना।
बचाव-

- आंखों को साफ पानी से धोएं।

- दिन में कई बार साबुन से हाथ साफ करें।
- आंखों पर बार-बार हाथों को न लगाएं।
- बाइक चलाए तो हेलमेट या चश्मे का प्रयोग करें।
- ज्यादा देर मोबाइल और टीवी न देखें।
- चिकित्सक की सलाह के बिना आंखों में कोई दवा न डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें