नेत्र जांच संबंधी दुकानें और क्लीनिक खुलेंगे
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के जनपद में लॉकडाउन लागू है। उन्होंने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर जनपद के बाकी सभी स्थानों पर आंखों की जांच और इससे संबंधित दुकानें, क्लीनिक को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। दुकान और क्लीनिकों पर सोशल डिस्टेंसिग, फेस मास्क और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अगर कहीं पर ऐसा नहीं पाया जाता तो संबंधित दुकान या क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।