फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिविर में 122 मरीजों की आंखों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोक स्वास्थ्य सेवा समिति शामली ने 51वां नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 122 मरीजों की जांच कर 78 लोगों को चश्मे का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहर में अस्पताल रोड पर आयोजित शिविर का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक अब्दुल बासित और संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से किया गया। डॉ. अब्दुल वासित ने 122 मरीजों की आंखों की जांच कंप्यूटर मशीन से की और मरीजों को आंखों की देखभाल व उपचार कराने की सलाह दी। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने बताया कि शिविर में 122 मरीजों की जांच की गई और 78 जरूरतमंद को चश्मे का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से यह शिविर हर महीनेके दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव संजय त्यागी, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, रवि संगल, नरेंद्र, उस्मान, नाबील, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें