शामली सेन्टआरसी कांन्वेंट स्कूल में तकनीकि कौशल विकास विज्ञान कार्यशाला में हाइड्रोलिक ब्रेक ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में तकनीकी कौशल विकास विज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन हरिद्वार के इंजीनियरों की टीम ने छात्र-छात्राओं को सोलर स्ट्रीट लाइट तैयार करने की विधि के बारे में बताया। हरिद्वार के विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर मयंक शर्मा ने विद्यार्थियों को बिजली से जुडे़ महत्वपूर्ण कोम्पोनेट के विषय में जानकारी दी। कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट का हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्व है। कार्यशाला सत्र स्कूल डायरेक्टर भारत सगंल ने आभार प्रकट किया। मौके पर प्रधानाचार्य आदित्य कुमार, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक अरविंद चौधरी, फैजान, मनीष, अंशुल, कृष्ण कांत, शेखर कपूर, शुभम आदि रहे।