बरामद कच्ची शराब को नष्ट करते आबकारी विभाग के कर्मचारी।
- हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग, शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाया अभियान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरियाणा से शराब की तस्करी को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और बसों व अन्य वाहनों की तलाशी। उसके बाद टीम ने सूचना मिलने पर एलम व जसाला के जंगल से दो सौ लीटर कच्ची शराब को पकड़कर नष्ट कर दिया और टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम ने थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कराया है।
डीएम जसजीत कौर व जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निर्देश पर शनिवार को आबकारी निरीक्षक शामली अशोक कुमार व कैराना आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम ने टीम व पुलिस के साथ दिल्ली-सहारनपुर व कैराना मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने हरियाणा की तरफ से आने वाली बस, ट्रक, टेंपो, बाइक व कार की चेकिंग की। बताया कि हरियाणा में शराब सस्ती होने के कारण तस्करी की जाती है और शराब की तस्करी को रोकने के लिए अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
वहीं टीम को जसाला व एलम के जंगल में तस्करों के कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने दोनों स्थानों से दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया। शराब तस्कर टीम के आने की सूचना मिलने से पहले ही मौके से शराब को छोड़कर फरार हो गएयथे। टीम ने संबंधित थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।