फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कम किलोवाट के बिजली कनेक्शन पर अधिक लोड, जांच में खुलासा

Thu, 01 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कम किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेकर अधिक लोड इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। जिलेभर में कराए गए सर्वे और जांच में खुलासा हुआ है कि 10 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता अधिक लोड इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके कारण ऊर्जा निगम को भी चूना लग रहा है। विभागीय अधिकारियों ने प्रथम चरण में चिह्नित किए गए करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए है, जिनमें से 2100 का लोड बढ़वा दिया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया है कि एक किलोवाट का कनेक्शन लेने वालों के घर में तीन से पांच किलोवाट तक का लोड प्रयोग किया गया। ऐसे में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द लोड बढ़वाने का कहा है। जिले की यदि बात की जाए तो 2 लाख 70 हजार उपभोक्ता हैं।
दरअसल, ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग कम किलोवाट का कनेक्शन लेकर अधिक लोड इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने प्रथम चरण में 12 टीमों का गठन किया। टीम ने जांच और सर्वे किया तो शामली के अलावा कैराना, कांधला, थानाभवन, जलालाबाद आदि क्षेत्रों में 10 हजार उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर तीन किलोवाट तक का लोड इस्तेमाल कर रहे थे। एक्सईएन रवींद्र और विनोद कुमार ने बताया कि 2100 से अधिक उपभोक्ताओं का भार बढ़ा भी दिया गया है। अभियान चलाया जा रहा है। अधिक भार का इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




इन मामलों से समझिए... किस तरह विभाग को चूना लगा रहे उपभोक्ता

केस-1

ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार कैराना के रहने वाले सोहेल ने एक किलोवाट का कनेक्शन लिया था मगर चार किलोवाट का लोड लिया जा रहा था। टीम ने छापामारी की तो मामले का खुलासा हुआ।

केस-2

शामली के दिल्ली रोड के रहने वाले इंद्र ने दो किलोवाट का कनेक्शन लिया था मगर चार किलोवाट का भार लिया जा रहा था। अब विभागीय अधिकारियों ने जांच की तो मामले का पता लगा।

केस-3

कांधला के रहने वाले राजबीर के यहां जांच में पता चला है कि कनेक्शन एक किलोवाट का लिया हुआ था मगर 4 किलोवाट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विभागीय कर्मचारियों की तो नहीं मिलीभगत, जांच शुरू

विभागीय अधिकारियों को आशंका है कि कम किलोवाट का कनेक्शन लेकर अधिक अधिक किलोवाट का कनेक्शन प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को विभागीय कर्मचारियों का भी संरक्षण प्राप्त हो सकता है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।

जानिए.. किस किलोवाट में कितना है रेट

एक किलोवॉट के कनेक्शन पर उपभोक्ता को 90 रुपये का फिक्श चार्ज देना होता है। दो किलोवाट पर 180 रुपये। चार किलोवाट वाले व्यक्ति को प्रतिमाह 360 रुपये देने होते हैं। इसी तरह पांच या इससे अधिक किलोवाट लोड पर रेट 450 रुपये देने पड़ते हैं। यानी यदि एक किलोवॉट का कनेक्शन लेकर कोई दो से चार किलोवाट का भार लेता है तो विभाग को करीब 90 रुपये प्रति किलोवाट के राजस्व की हानि होती है। इसी तरह यदि दो से चार किलोवाट का कनेक्शन लेकर पांच या उससे अधिक का लोड डालता है तो 270 रुपये की हानि विभाग को होती है।

कम किलोवाट का कनेक्शन लेकर अधिक लोड इस्तेमाल करने वाले 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। जुर्माना नहीं भरने और लोड नहीं भरवाने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रवींद्र प्रकाश, एक्सईएन शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें