फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी से बरामद सामान का हुआ परीक्षण, विवेचक की हुई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की पंजाबी कालोनी में करीब ढाई साल पहले हुए भजन गायक अजय पाठक परिवार के जघन्य चौहरे हत्याकांड के मामले में विवेचक की गवाही रात साढ़े आठ बजे तक हुई। इसके साथ ही आरोपी से बरामद हुए सामान का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र की पंजाबी कालोनी में प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक (42), उनकी पत्नी स्नेहा पाठक (38)और बेटी वसुंधरा उर्फ वसु (14)की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। उनके शव 31 दिसंबर 2019 की शाम करीब चार बजे घर के अंदर मिले थे। जबकि बेटा भागवत (11) घर पर नहीं मिला था। उसी दिन देर रात में पुलिस ने पानीपत के टोल प्लाजा के निकट अजय पाठक की कार को जली हालत में बरामद किया था। कार में भागवत का अधजली अवस्था में शव बरामद हुआ था।
पुलिस ने चौहरे हत्याकांड में अजय पाठक के करीबी शिष्य हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार किया था। इस घटना को 30/31 दिसंबर की रात को अंजाम दिया गया था। यह मामला एडीजे न्यायालय कैराना में चल रहा है। बुधवार को पुलिस ने जली हुई कार और बरामद सामान को परीक्षण के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया था और केस के विवेचक गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह की गवाही हुई। बृहस्पतिवार को भी न्यायालय में विवेचक की गवाही हुई। इसके साथ ही आरोपी की निशानदेही पर आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए सामान का देर शाम तक परीक्षण किया गया। पुलिस ने मृतक अजय पाठक के घर से लूटे गए सामान नकदी व गहने आदि को दिल्ली से बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें