फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रत्याशियों के साथ-साथ विधायकों, दिग्गजों की भी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर चुनावी बिगुल बजने के साथ ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान में तेजी लानी शुरू कर दी है। इस सीट पर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के साथ-साथ इस बार रालोद, भाजपा, सपा विधायकों, पूर्व मंत्री और अन्य दिग्गजों की भी परीक्षा होगी। यही कारण है कि सभी दलों के दिग्गजों ने अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान लगा दी है।
विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो इसमें पांच विधानसभा शामली, कैराना, थानाभवन, गंगाोह, नकुड़ भी आते हैं। कैराना लोसकभा सीट पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान है। इस सीट पर भाजपा ने फिर से सांसद प्रदीप चौधरी पर दांव खेला है। वहीं सपा ने हसन परिवार की बेटी इकरा हसन को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा से श्रीपाल राणा चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों के साथ-साथ दिग्गजों की भी परीक्षा होगी। भले ही चुनाव लोकसभा का हो, मगर पांचों विस सीटों पर जीते विधायकों की भी परीक्षा होगी। शामली विस सीट पर रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन सीट पर रालोद विधायक अशरफ अली, गंगोह विस सीट पर भाजपा के किरत सिंह गुर्जर, नकुड़ विस सीट पर भाजपा के मुकेश चौधरी, कैराना लोकसभा सीट पर सपा विधायक नाहिद हसन, पूर्व मंत्री सुरेश राणा की प्रतिष्ठा दांव पर है। सभी के लिए अपने-अपने प्रत्याशी को जितवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। यही कारण है कि सभी प्रत्याशियों की सभाओं से लेकर अन्य स्थानों पर नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि दिग्गज अपने प्रत्याशियों को जिताने में कितने कामयाब हो पाते हैं।




-हर कोई कर रहा जीत का दावा
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल का कहना है कि उन्हें इस बार मुस्लिमों के साथ-साथ सभी वर्ग का वोट मिल रहा है, जिसके कारण भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। विपक्षी अभी दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा के जिला प्रभारी सुनील जा टव का कहना है कि बहनजी के कार्यकाल को हर कोई याद कर रहा है। हर वर्ग का वोट बसपा के पास है, जिसके कारण बसपा भारी मतों से इस बार जीत दर्ज करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि किसानों से लेकर मजदूर और अन्य तबके के लोगों का वोट सपा के पास है। सपा कैराना ही नहीं सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली का कहना है कि भाजपा-रालोद की लहर है, जिसके कारण भाजपा प्रत्याशी कैराना सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।


-विधानसभा चुनाव में इस तरह मिले थे वोट

थानाभवन...विस सीट

अशरफ अली -रालोद - 103751

सुरेश राणा भाजपा 92945

जहीर हसन बसपा 11039

सत्य सैय्यम सैनी कांग्रेस 793


शामली विस सीट

प्रसन्न चौधरी रालोद 103070

तेजेंद्र निर्वाल भाजपा 95963

बृजेंद्र मलिक बसपा 8183

अय्यूब जंग कांग्रेस 780


कैराना विस सीट....

नाहिद हसन सपा 131035

मृगांका सिंह भाजपा 105148

राजेंद्र उपाध्याय बसपा 2017

हाजी अखलाक कांग्रेस 1522


गंगोह विस सीट...

किरत सिंह गुर्जर भाजपा 116582

इंद्रसेन सपा 93133

नोमान मसूद बसपा 55078

अशोक सैनी कांग्रेस 19 36


नकुड़ विस सीट...

मुकेश चौधरी भाजपा 104114

डाॅ. धर्म सिंह सैनी सपा 103799

साहिल खान बसपा 55112

रिजवाना एआईएमआईएम 3593
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें