फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में हर कोई देख रहा प्रधानमंत्री बनने के हसीन सपने : मौर्य

Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियो की बैठक लेते उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मोर्य
विज्ञापन
शामली। गठबंधन में न कोई नेता, न कोई नीति है। भाजपा के पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसा अच्छा नेता है। गठबंधन में हर कोई प्रधानमंत्री बनने का हसीन सपना देख रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन से भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कैराना ही नहीं यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विजय रथ को आगे बढ़ाएगी। दावा किया कि 2047 तक भाजपा का कमल ही खिलता रहेगा।
विज्ञापन


यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को हेलीकॉप्टर से सुबह 11:30 बजे नई पुलिस लाइन में पहुंचे। इसके बाद कार से पार्टी कार्यालय आए तथा यहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर भ्रष्टाचार नहीं करने का पाठ पढ़ाया। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता की। कहा कि शामली और अन्य स्थानों पर जितना विकास डबल इंजन की सरकार ने किया है, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। शामली की यदि बात की जाए तो जिला बनने के बाद सबसे अधिक विकास भाजपा सरकार ने किया है।
कहा कि कैराना या फिर यूपी के अन्य जिलों में अब कोई पलायन नहीं करता बल्कि गुंडों और माफिया पलायन कर गए है। विकास की सुगंध प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है। भाजपा सरकार ने हाल ही में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास कराकर उन्हें उपहार देने का काम किया है। कहा कि पशुचर, तालाब या फिर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कहा कि किसी गरीब का कब्जा हटाने से पहले उनके बसाने की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि इसके बाद भी किसी तरह की दिक्कत आती है तो शासन को अवगत कराए। कहा कि जो किसान नलकूप चलाते हैं, उनका बिल खुद सरकार वहन करेंगी। मीटर इसलिए लगवाए जाते हैं कि ताकि सरकार कितनी बिजली खर्च हुई, उसका आंकलन कर किसानों का भुगतान कर सके।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियो की बैठक लेते उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मोर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें