फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अवैध वाहन स्टैंड व डग्गामारी बरकरार

विज्ञापन
शामली कुडाना रोड पर खड़ी भौराकलां-शाहपुर मार्ग की प्राइवेट बस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अवैध वाहन स्टैंड व डग्गामारी बरकरार
विज्ञापन

शामली। जिले में अवैध वाहन स्टैंड और डग्गामारी बरकरार है। छह माह पूर्व मुख्यमंत्री ने इन पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस-प्रशासन ने तब कार्रवाई भी की थी, लेकिन छह बाद सड़कों के हालात फिर से जस के तस हैं। जिसकी वजह से जाम और हादसे की आशंका बनी रहती है।
जिले में कई जगह अनधिकृत बस व टैक्सी स्टैंड संचालित है। इन स्थानों पर राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मई माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ व नगर पालिका की टीम के साथ अनधिकृत बस व टैक्सी स्टैंड हटाने को अभियान चलाया था। कई वाहनों के चालान भी किए गए थे। जिसके बाद कुछ दिन तक तो इन स्टैंडों पर वाहन खड़े होने बंद हो गए थे। लेकिन अब फिर से पहले जैसी स्थिति हो गई है। सड़कों पर फिर से अतिक्रमण दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक वसूलते हैं मनमाना किराया
जिले में कई जगह से संचालित टैक्सी के चालक गुंडागर्दी करने से भी बाज नहीं आते हैं। यह मनमानी करते हुए यात्रियों को परेशान करते हैं। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट तक कर देते हैं। आए दिन पुलिस को इसकी शिकायत भी मिलती रहती है।
कैराना में सड़क पर फिर खड़ी होने लगी टैक्सी
अनधिकृत टैक्सी स्टैंड के चलते कैराना में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या रहती है। ऐसे में हादसा होने की आशंका रहती है। यहां भी अधिकारियों ने अभियान चलाकर टैक्सी हटवाई थी, लेकिन एक बार फिर से टैक्सी स्टैंड आबाद हो गया। जिसके चलते अन्य वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में यहां हैं अनधिकृत स्टैंड
1-बुढ़ाना रोड पर डॉ. डीपी गुप्ता नर्सिंग होम के सामने बस स्टैंड।
2- पालिका मार्केट क बाहर टेंपो स्टैंड।
3- विजय और अजंता चौक के बीच बस स्टैंड।
4- कुड़ाना रोड पर बस स्टैंड।
5- कैराना रोड पर ईदगाह के सामने टैक्सी स्टैंड।
6- मिल रोड पर अग्रसेन पार्क के पास टैक्सी स्टैंड।
7- माजरा रोड पर गढ़ीपुख्ता व भैंसवाल बस स्टैंड।

शामली में प्रगति मार्किट के बाहर खड़े बहावड़ी व लिसाढ़ जाने वाले टेंपो।- फोटो : SHAMLI

शामली में मेरठ-करनाल मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी बुढ़ाना की प्राइवेट बस।- फोटो : SHAMLI

शामली में झिंझाना रोड पर सड़क के किनारे खड़ी गांव पिंडोरा को जाने वाली मिनी बस।- फोटो : SHAMLI

शामली में रोडवेज बस अड्डे के सामने डग्गामार वाहन में बैठते यात्री।- फोटो : SHAMLI

कैराना में कांधला तिराहे पर सवारी भरते डग्गामार वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली में विजय चौक पर सड़क के किनारे खड़े टेंपो।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें