फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टैक्स अदा करने के बाद भी गुमनामी में तीन मोहल्लों के लोग

Thu, 09 Nov 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में फैली गंदगी
विज्ञापन
झिंझाना। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते झिंझाना के तीन मोहल्ले ज्ञानपुरी, शैखा मैदान, सालारा में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। नगर पंचायत को वाटर टैक्स, हाउस टैक्स देने के बावजूद यहां के लोगों को नगर पंचायत या फिर जमालपुर गांव में नहीं जोड़ा जा रहा है। वर्ष 2017 में निकाय चुनाव में हजारों लोगों की वोट प्रशासन ने यह कहकर काट दी थी कि तुम्हारा रकबा ग्राम पंचायत जमालपुर में स्थित है। जबकि उन्हें जमालपुर में भी यह कहकर वोट नहीं डालने दिया जाता कि तुम झिंझाना नगर पंचायत में रहते हो।
विज्ञापन

यहां गंदगी और बदहाली के आलम में रह रहे लोगों का कहना है कि हमें किस बात की सजा दी जा रही है। रिश्तेदारों तक ने आना बंद कर दिया है। उन्होंने अपने मोहल्लों को नगर पंचायत झिंझाना या फिर ग्राम पंचायत जमालपुर से जोड़कर मूलभूत सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की है।
मोहल्ला सालारा निवासी कारी इरशाद का कहना है कि यहां के लगभग दो हजार से अधिक वोटरों से नगर पंचायत झिंझाना ने मतदान करने का अधिकार दो योजनाओं से छीन लिया है। सरकार को चाहिए कि नगर पंचायत झिंझाना तथा जमालपुर ग्राम पंचायत में से किसी एक जगह उनके वोट जोड़कर सुविधाएं भी दिलाई जाए।
विज्ञापन


नौशाद मिर्जा का कहना है कि नगर पंचायत यहां के लोगों से कई दशकों तक टैक्स वसूल कर रही है तो यहां के वासियों को लावारिस क्यों छोड़ा जा रहा है। मोहल्लों में सड़क नहीं बनाई जा रही। वहीं चारों ओर गंदगी का अंबार है।

महिला इरफाना का कहना है कि यदि इन मोहल्लों को नगर पंचायत अथवा गांव से नहीं जोड़ा जा रहा तो उनकी अलग से ग्राम पंचायत बना दी जाए। इसके बाद यहां नाली खड़ंजे तो बन जाएंगे, कचरा तो उठने लगेगा।
गंदगी के कारण रिश्तेदार भी आने से कतराते हैं
महिला रईसा का कहना है कि यहां की बस्ती में सड़के नहीं बनने से रिश्तेदार भी आने से कतराते हैं। साफ-सफाई न होने से गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का हर समय खतरा बना रहता है।

जमालपुर गांव के प्रधान बबलू कश्यप का कहना है कि जांच के आदेश किए हुए हैं। प्रशासन के आदेशानुसार ही तीनों मोहल्लों के लोग कहां के रहने वाले है इसका फैसला हो सकेगा।
तीनों मोहल्ले जमालपुर के रकबे में हैं। जब तक परिसीमन में यह वोट नहीं आ जाते तब तक हम इन वोटों को नहीं ले सकते। परिसीमन के प्रयास में लगे हुए हैं। फाइल लखनऊ भेजी गई है। जल्द समाधान होने की उम्मीद है।



- सुरेश पाल कश्यप, अध्यक्ष नगर पंचायत झिंझाना
तीनों मोहल्लों के संबंध में जिलाधिकारी ने कमेटी गठित की हुई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रयास रहेगा कि तीनों मोहल्ले के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन

-संतोष कुमार, एडीएम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें