फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सवा साल बीत जाने के बाद भी बाहरी बस्तियां मूलभूत सुविधाओं से वंचित

Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर पालिका के सीमा विस्तार को करीब सवा साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन सीमा विस्तार के बाद पालिका में शामिल हुई बाहरी बस्तियों के बाशिंदे अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां की सड़के उबड़- खाबड़ हैं। नालियां नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। पेयजल के लिए सरकारी टंकियां भी नहीं है, जबकि इन बस्तियों के लोग अब नगर पालिका कर टैक्स अदा करने लगे हैं।
विज्ञापन

दो अगस्त 2022 को लखनऊ में कैबिनेट ने कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी दी थी। कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 17.63 वर्ग किलोमीटर हो गया। सीमा विस्तार में आर्यपुरी देहात, बंजारा बस्ती, ब्लाक कालौनी, इस्लाम नगर, कांधला रोड, सुंदर नगर, गुलशन नगर, रज्जाक नगर आदि को देहात से हटाकर नगर पालिका में शामिल कर लिया गया। यहां के लोगो को बिजली का बिल भी नगर क्षेत्र के हिसाब से आने लगा। लोग नगर पालिका का ट्रैक्स भी देने लगे हैं लेकिन यहां के हालात सुधरने के बजाए बिगड़ गए हैं। यहां की सड़कें और रास्ते उबड़ खाबड़ है। सड़क किनारे नालिया नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिस कारण बस्तियों में गंदगी व मच्छरों की भरमार रहती है। पेयजल के लिए सरकारी टंकी भी नही होने के कारण लोगो को हैंड़पंप या प्राइवेट सबमर्सिबलों का सहारा लेना पड़ता है। विद्युत लाइनें भी बहुत कम क्षेत्रों में होने के कारण लोग परेशान हैं।

15 सितंबर 2023 को बोर्ड की बैठक में बंधी थी आस

कैराना। 15 सितंबर 2023 को नगर पालिका की बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें पालिका में शामिल हुई बाहरी बस्तियों में नए नलकूप व पाइपलाइन बिछाने के लिए 2 करोड़ 35 लाख 84 हजार 995 रुपये का प्रस्ताव पास हुआ था। सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए भी 16 करोड़ 13 लाख 74 हजार 823 रुपये का प्रस्ताव पास हुआ था। बोर्ड बैठक के पारित प्रस्ताव को पास कराने के लिए फाइल डीएम कार्यालय भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक डीएम की स्वीकृति नही मिलने के कारण कोई कार्य शुरू नही हो सका है।
विज्ञापन


पालिका बोर्ड बजट की फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। जल्द ही बजट को मंजूरी मिलने के बाद नगर के विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-स्वप्निल यादव एसडीएम/अतिरिक्त प्रभार अधिशासी अधिकारी कैराना।

बंजारा बस्ती निवासी शाहनवाज ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद लगा था कि बस्ती के हालात में सुधार होगा। लेकिन अभी भी यहां की सड़कों पर गड्ढे और कीचड़ भरा रहता है।

बंजारा बस्ती निवासी सलमान ने बताया कि यहां पेयजल की सुविधा भी नहीं है। नगर पालिका सीमा विस्तार का अभी तक कोई लाभ उन्हें नहीं मिल है।

बंजारा बस्ती निवासी इस्लाम ने बताया कि बस्ती में गंदगी बहुत है। सफाई कर्मचारी भी यहां नहीं आता। प्रशासन को यहां की सड़कें व नालियां बनवानी चाहिए।


बंजारा बस्ती निवासी सावेज ने बताया कि बस्ती में उसकी चारा काटने की मशीन लगी है। यहां न तो सड़कें, न ही नालियां व न ही साफ सफाई है। पेयजल भी दूर से लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें