फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इटावा की टीम ने बहावड़ी को 41-28 से हरा ट्राॅफी जीती

Wed, 02 Oct 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंगलवार को गांव बहावड़ी में दो दिवसीय चतुर्थ मलिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में गांव बिड़ौली, बंतीखेड़ा, भभीसा, कनियान, सिंभालका, बसी, टांडा माजरा, हरियाणा की टीमों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बागपत के गांव बिड़ौली और इटावा के बीच हुआ। जिसमें 34-26 के अंतर से इटावा ने जीत दर्ज करते की और फाइनल में पहुंची। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मनीष क्लब बहावड़ी और मुजफ्फरनगर के सौरम की टीम के बीच हुआ। जिसमें मनीष क्लब बहावड़ी 36-25 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रात्रि 12 बजे बहावड़ी की मनीष क्लब और बागपत के गांव इटावा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। रात्रि में ग्रामीणों की मैच देखने के लिए जबरदस्त भीड़ रही। फाइनल मुकाबले में इटावा की टीम ने 41-28 के अंतर से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में बेस्ट रीडर अजय रहे और बेस्ट डीफैंटर वंश रहे। विजेता टीम को बाबा श्यामसिंह व बंटी प्रधान ने ट्रॉफी व 21 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उप- विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मनीष मलिक, सागर व समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें