झिंझाना। झिंझाना के मोहल्ला डेयरी चौक में रविवार को हुई जनसभा में जमीअत उलमा के शामली जिलाध्यक्ष मौलाना मो. आकिल ने हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा की कमलेश तिवारी ने मुसलमानों की भावनाओं को आहत किया है। ऐसे लोगों को देश से निकाला दिया जाए। जनसभा को कारी मो. अयूब, इरशाद, वकील साहब, मो. तहसीन, मो. वासिल, बदरुद्दीन, इफ्तिखार, हाजी फिरोज खां वसीम कुरैशी, शाहनवाज खां, यूसुफ कुरैशी, नौशाद कुरैशी आदि रहे।