थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता की कार के चालक शिवम वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अधिशासी अधिकारी को चौक बाजार स्थित सरकारी आवास पर छोड़कर वापस आ रहा था। रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक कार के सामने लगा दी। उसने बाइक को साइड में लगाने को कहा तो उन युवकों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। बाजार में मौजूद लोगों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।