शमली के आरके पीजी कॉलेज में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करती बीएसए कोमल। स्रोत स्वयं।
कुल तीन में दो अध्यापक मिले, प्रधानाध्यापक नदारद, बीएसए ने पूरे स्टाफ को वेतन रोकने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने प्राथमिक विद्यालय बादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय लिसाढ़ नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और उच्च प्राथमिक विद्यालय लिसाढ़ का निरीक्षण किया।
बीएसए कोमल ने बताया कि शुक्रवार को चार विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बादशाहपुर में कुल छह विद्यार्थियों का नामांकन पाया गया। नामांकित कुल छह में केवल एक छात्रा उपस्थित मिली। जबकि छात्र उपस्थिति पंजिका में चार विद्यार्थियों की की उपस्थिति अंकित पाई गई। विद्यालय में कार्यरत कुल तीन अध्यापकों में दो अध्यापक उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर अध्यापक उपस्थिति पंजिका में थे, लेकिन वे विद्यालय में उपस्थित नहीं थे।
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बादशाहपुर के समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिसाढ़ में भी इंचार्ज अध्यापक बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने इंचार्ज अध्यापक का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।