फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यम अंग्रेजी, लेकिन हिंदी की किताबों से हो रही पढ़ाई

Tue, 17 Jul 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में अंग्रेजी मॉडल प्राथमिक स्कूल में हि्दी की किताब पढ़ाती शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में परिषदीय स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने वाली शिक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार ने इस सत्र में जनपद के 40 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई प्रारंभ कराई है। चयनित स्कूलों में अप्रैल से पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है, मगर अब तक वहां अंग्रेजी माध्यम की किताबें ही नहीं पहुंच सकी है। बच्चे अभी तक मौखिक ज्ञान ले रहे हैं या फिर पुरानी हिंदी माध्यम की किताबों से ही पढ़ाई कर रहे हैं। इन स्कूलों में मानक के सापेक्ष 97 शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की भी अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है। अप्रैल से प्रारंभ हुए नए सत्र में चयनित स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई सुचारु रूप से चले इसके लिए शासन ने फरवरी से ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें स्कूल आवंटित किए गए हैं। पूरे जिले में चयनित 40 स्कूलों में संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया, लेकिन सबसे मूल जरूरत बच्चों को किताबें ही नहीं दी गई हैं। शिक्षकों का कहना है कि पुुुुरानी किताबें भी सभी के पास नहीं है। बोर्ड पर पढ़ाई कराकर काम चलाया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों का भी है टोटा मानक के तहत प्रत्येक स्कूल में एक प्रधानाध्यापक और चार सहायक शिक्षकों के पद है। इसके सापेक्ष तमाम कोशिशों के बाद भी 21 प्रधानाध्यापक और 82 सहायक शिक्षक ही मिल पाए हैं। यानि 19 प्रधानाध्यापक और 78 शिक्षकों का अभी भी टोटा है। इस कारण अभी जनपद के नौ अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहले की तरह ही संचालित हैं। गौरतलब है कि जिले के 40 परिषदीय स्कूलों में अभी तक किताबों का वितरण नहीं हुआ है। जबकि गोरखपुर व अन्य जनपदों में किताबों व बैग का वितरण हो चुका है। नई किताबें नहीं मिलने से बच्चे अभी पुरानी हिंदी किताब लेकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। --वर्जन-- अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरकार की प्राथमिकता है। इन स्कूलों में इसी माध्यम से उत्तीर्ण विषयों के अध्यापकों को नियुक्त किया गया है। शिक्षकों की कमी दूूर करने के लिए दूसरे चरण की परीक्षा के लिए आवदेन मांगे गए हैं, जिनकी जल्द ही परीक्षा कराकर तैनाती दी जाएगी। किताबों के लिए क्रय आदेश हो चुका है। समय से किताब पहुंचाने का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। जल्द ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर अन्य समस्याएं भी दूर की जाएगी। गीता वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें