फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे के इंजीनियर ने शगुन का एक रुपया लेकर की बिना दान दहेज की शादी

Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दहेज में शगुन के रुप में एक रुपया लेने वाले दुल्हे दुल्हे हर्षित पंवार व दुल्हन को आशीर्वाद देत
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। सहारनपुर जिले के नल्हेड़ा गुर्जर गांव निवासी रेलवे में इंजीनियर हर्षित पंवार ने बिना दहेज के शादी करते हुए अनूठी मिसाल कायम की है। शादी में शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया गया। दूल्हे ने अन्य लोगों से भी शादी में दहेज नहीं लेने की अपील की है।
विज्ञापन

सहारनपुर के ग्राम नल्हेड़ा गुर्जर में मास्टर विनोद कुमार ने अपने बेटे हर्षित पंवार की शादी कैराना के बुच्चाखेड़ी गांव निवासी मदन सिंह चौहान की बेटी सपना चौहान के साथ तय की थी। सपना एमए पास हैं। हर्षित पंवार लुधियाना में रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। तय तिथि के अनुसार मंगलवार की रात में बरात बुच्चाखेड़ी गांव में पहुंची। बरात का जोरदार स्वागत हुआ। इस शादी में खास ये रहा कि दूल्हे और उसके पिता ने शादी में दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे ने शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया।
दूल्हे के पिता मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि बेटे की शादी केवल शगुन का एक रुपया लेकर की है। कहा कि दहेज एक बुरी प्रथा है। जिसके खिलाफ सर्वसमाज के साथ ही नौकरी पेशा और साधन संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। लड़की के पिता मदनपाल का कहना है कि अन्य लोगों को भी मा. विनोद के परिवार से सीख लेनी चाहिए। दूल्हे के ताऊ डाक्टर मगन पाल ने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी में दहेज लोभियों के कारण घर में क्लेश रहता है । इच्छा अनुसार दहेज ना मिलने पर रिश्ते टूट रहे हैं। दूल्हे के चाचा डॉ. कलम पाल ने कहा कि दहेज समाज में एक बड़ा अभिशाप है। उधर, बुच्चाखेड़ी के ग्रामीणों ने भी इंजीनियर और उसके पिता के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें