थानाभवन। कुतुबगढ़ गांव में दिल्ली-देहरादून हाईवे निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित की गई थी। विभागीय अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि ग्रामीण ने शत्रु संपत्ति पर ही बैनामा कर दिया। पता चलने पर जिलाधिकारी ने किसान को नोटिस जारी किया है।
क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ गांव के देवेंद्र के नाम लगभग 60 बीघा खेती की जमीन है। इसमें से ज्यादातर भूमि दिल्ली देहरादून हाईवे की जद में आ जाने से भूमि का करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बाद में जांच के दौरान इस भूमि में ज्यादातर भूमि शत्रु संपत्ति की निकलने पर जिलाधिकारी ने भुगतान किए गए रुपयों की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया है। देवेंद्र ने बताया कि खसरा खतौनी से उनके नाम हटाए हैं और वहां पर शत्रु संपत्ति दर्ज कर दी गई है। शत्रु संपत्ति पर बैनामा कराने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। संवाद