फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नो वेंडिंग जोन’ में अतिक्रमणकारियों ने जमाया कब्जा

Fri, 16 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कैराना में मुख्य मार्ग पर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना में अतिक्रमण ना हो, इसके लिए पानीपत-खटीमा मार्ग पर दोनों ओर 50-50 मीटर क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया। मगर, कैराना में दुकानदारों और ठेली वालों ने इस पर ही अपना कब्जा जमा लिया है। हालात यह कि यहां हर रोज लगने वाले जाम से लोग परेेशान है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर प्रतिदिन हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड एवं यूपी के विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले हल्केे और भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इसके चलते आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से 50-50 मीटर क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित करते हुए नोटिस बोर्ड लगवाए हैं। इसके बावजूद भी दुकानदार और ठेली वाले अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारण पैदल गुजरना भी लोगों को मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के कारण नगर में जाम की समस्या फिर उत्पन्न होने लगी है। परिणाम स्वरूप राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहती है। इसके साथ ही बाजारों में दुकानों के आगे सामान रख कर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। चेतावनी तक सिमटी कैराना पुलिस की कार्रवाई कोतवाली कैराना पुलिस ने भी पिछले दिनों एनाउंस कराकर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी थी। अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया था। मगर समय बीत गया और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पुलिस भूल गई। मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि जल्द ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और व्यापारियों से बात करके अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें