फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं आईटीआई में रोजगार मेला 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनियां टेक्निकल व नॉनटेक्निकल के करीब 800 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सहारनपुर रोड स्थित साईं आईटीआई में 30 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में होलीहर्बस, ग्लोबल ग्रीन बायो, पलांटिक टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, एकेएस जॉब प्लेसमेंट, केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड आदि कंपनी एडवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कोर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेक्निकल व नॉनटेक्निकल के करीब 800 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सम्मिलित होने के लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी व पासवर्ड से लॉग इन कर रोजगार मेले में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि है। आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए 29 जुलाई की शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें