शामली सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
शामली। उप्र मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे जनपद के सभी लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उप्र लखनऊ के द्वारा स्थानांतरण नियमावली के विरुद्ध अमानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विभिन्न जनपदों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के 500 से 600 किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया। इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन और संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक उप्र मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन प्रांतीय अधिकारियों द्वारा कोई दिशा-ंनिर्देश प्राप्त नहीं होते, तब तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला मंत्री अमित शर्मा, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार और सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।