शामली। रालोद पंचायती राज प्रकोष्ठ की बुधवार को हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत करने से जयंत चौधरी के हाथ मजबूत होंगे। बुढ़ाना रोड पर चंद्र पैलेस में हुई बैठक की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। जिला संयोजक अरविंद झाल, प्रसन्न चौधरी, पंकज सरोहा, उमेश कुमार, सजीव मास्टर, रजत निर्वाल, आदेश गुर्जर, अनवार चौधरी मौजूद रहे।