फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोस्वामी समाज को मजबूत बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गोस्वामी समाज का आठवां जन जागरण सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
शहर में गोस्वामी जन जागरण समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि समाज को संगठित करने के साथ ही राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की जरूरत है। उन्होंने नवयुवकों में बढ़ रही नशावृत्ति को रोकने, समाज में गरीब कन्याओं की शादी और अन्य जरूरतों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने गोस्वामी समाज के इतिहास की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

यहां वृंदावन से आए महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी महाराज ने गोस्वामी समाज के लोगों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में गोस्वामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले सम्मेलन में पांच बार के विधायक अरविंद गिरी गोला लखीमपुरी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विवेक प्रेमी, राजकुमार गिरी, सलेक गिरी, सुधीर गोस्वामी, संजय गिरी, कृष्णपाल गिरी, भरत गोस्वामी, चरत गोस्वामी, टोनी गिरी, चांदवीर गिरी, अमित गिरी, केशव गोस्वामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजकुमार गोस्वामी को संयोजक पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें