फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम पांच बजे नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिल रोड पर पीपल के पेड़ की कटाई के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। पिछले दिनों पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने हादसे की आशंका के चलते डीएम से पेड़ के अन्य हिस्से काटे जाने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने नगर पालिका ईओ को पेड़ काटने के निर्देश दिए थे। पेड़ के नीचे विद्युत लाइन गुजर रही है। ईओ ने विद्युत निगम से शटडाउन देने की मांग की थी। एसडीओ बृजमोहन ने बताया कि रविवार को नेहरू मार्केट, मंडी मार्श गंज, शिव गंज मंडी व कोतवाली से मिल रोड क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें