ऊन सीएचसी में बिना लाइट के कार्य करते कर्मचारी
ऊन। सीएचसी पर बिजली के चले जाने के वहां जेनरेटर नहीं चलाया गया जिस कारण डॉक्टर को अंधेरे में ही मरीज का मेडिकल करना पड़ा।
मंगलवार शाम को ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर एक रेप पीड़िता का मेडिकल कर रही थी, तभी बिजली चली गई। जेनरेटर सुविधा होने के बावजूद भी उसे नहीं चलाया गया। मेडिकल अंधेरे में ही किया गया। केंद्र पर चिकित्सक कक्ष में इनवर्टर बैटरी की सुविधा भी नहीं मिल रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सलीम ने बताया कि जेनरेटर ठीक है। विद्युत फाल्ट के चलते अंधेरा हो गया था।