फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 29 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Sun, 18 Aug 2024 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर में विद्युत विभाग की टीम ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान 29 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने सभी की वीडियोग्राफी करते हुए केबल जब्त करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जेई साजिद अली व रवि कुमार ने रविवार की अलसुबह मोहल्ला आलकला में मॉर्निंग रेड के दौरान विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 29 बिजली उपभोक्ता अपने मीटर से अलग व डायरेक्ट एलटी लाइन पर तार डालकर बिजली चोरी करते पाए। टीम की ओर से सभी की वीडियोग्राफी व केबल जब्त करने के बाद धारा 135 के तहत थाना एंटी थैप्ट शामली में एफआईआर करा दी गई है। इस दौरान टीजीटू मो. कय्यूम, संविदा कर्मी कंवर हसन, अजीम, तेजा व लोमान आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें