कैराना। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पानीपत खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण से पूर्व सड़क के बीच में आने वाले विद्युत खंभों को 24 जून को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हटाया जाएगा। इसके चलते सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नगर के मोहल्ला आलकला, दरबार खुर्द, पीरजादगान, छड़ियान, पानीपत रोड, चौक बाजार आदि मोहल्लों की विद्युत सप्लाई छह घंटे तक बंद रहेगी। उन्होंने सभी मोहल्लेवासियों से अपने घरों का पानी भरने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।