कैराना। देवी मंदिर बिजली घर पर आ रही 11 हजार वोल्ट की लाइन पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिस कारण शनिवार व रविवार की सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चौक बाजार व पानीपत रोड की विद्युत सप्लाई करीब पांच घंटे बंद रहेगी। अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि बिजली घर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिस कारण शनिवार और रविवार को दिन के समय पांच घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जबकि भूरा चुंगी व इमाम गेट की विद्युत सप्लाई चालू रहेगी। इसके अलावा फोरलेन चौड़ीकरण के लिए शनिवार को विद्युत खंभों को हटाया जाएगा, जिस कारण पंजीठ बिजलीघर की विद्युत सप्लाई दोपहर एक बजे से अपराहन तीन बजे तक बाधित रहेगी। संवाद