फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 24 घंटे कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति रही ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्युत निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। करीब 24 घंटे अघोषित विद्युत कटौती के कारण शनिवार रात नगर के कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे, जिससे नगर के लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। सुबह इन इलाकों में जरूरी कार्य करने में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे नगर के मोहल्ला खैल, नबीपुरा, मंदिर जस्सुवाला काॅलोनी आदि क्षेत्रों में अचानक बिजली गुल हो गई। रविवार शाम 5 बजे तक भी बिजली न आने से लोग रात को चैन से सो भी नहीं सके। सुबह जरूरी कार्य भी प्रभावित हो गए। लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों ने बिजलीघर फोन करके बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे लोगों में विद्युत निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर गुस्सा दिखाई दिया। क्षेत्र के सचिन कुमार, मोहन कुमार, ललित गोयल, राजेश कुमार, विनोद सैनी, घनश्याम, पवन गौतम आदि कई बार विद्युत केंद्र पर शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस संबंध में बात करने पर एसडीओ पुष्पदेव ने बताया मेला ग्राउंड स्थित ट्रांसफार्मर व लाइन में खराबी आ गई थी। इसके अलावा एक खंभा भी क्षतिग्रस्त था, जिसे बदल दिया गया है। ठीक होते ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें