फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। लगातार 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इंवर्टर भी फेल हो गए। पेयजल के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे नगर मे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। एक घंटे बाद फिर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप हाेने से नगर पंचायत की पानी की सप्लाई भी पूरी तरह प्रभावित हुई। सोमवार शाम और मगलवार सुबह पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मचारियों की हडताल के समय तो विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से सुचारु रही, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद 24 घंटे विद्युत सप्लाई बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने मंगलवार को दो घंटे जनरेटर चलवाकर पानी की सप्लाई कराई। जिससे निचले इलाकों में तो पानी पहुंच गया, लेकिन ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोग पानी को तरस गए। इस संबंध में एसडीओ पुष्पदेव ने बताया कि 132 केवी जलालाबाद बिजलीघर में खराबी आने के कारण सप्लाई बंद थी। रात में फाल्ट ठीक होने पर ग्रारीण क्षेत्र की सप्लाई नौ बजे शुरू हो गई थी। कस्बे के फीडरों में फाल्ट होने के कारण सप्लाई नहीं हो सकी थी। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे सप्लाई खोलने के एक घंटा बाद ही नगर में कुछ स्थानों पर फाल्ट हो गए। एक स्थान पर तार टूटने के कारण कस्बे की सप्लाई बंद कर दी गई। शीघ्र ही आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें