फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत विभाग ने चलाया मॉर्निंग रेड अभियान, 16 घरों में पकड़ी चोरी

Fri, 12 Jul 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

एसडीओ ने तीन माह से ऊपर के बकायदारों के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। एसडीओ सलिल कुमार गौतम के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने कैराना टाउन में बिजली चोरों के खिलाफ मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान 16 बिजली उपभोक्ता मीटर से अलग सीधे एलटी लाइन पर तार डालकर बिजली चोरी करते मिले। जिनके खिलाफ धारा 135 के तहत एफआईआर कराई गई है। इस दौरान अवर अभियंता रवि कुमार, गिरीश प्रकाश, टीजीटू मो. कय्यूम व संविदाकर्मी अजीम, तेजा, फिरोज व रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें