कैराना। अधीक्षण अभियन्ता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने लाइन लॉस के चलते 5 हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 85 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 17 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई।
कैराना नगर में लाइन लॉस को देखते हुए बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता रामकुमार व अधिशासी अधिकारी रवींद्र प्रकाश के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने तितरवाड़ा चुंगी के आसपास व मोहल्ला रेतावाला में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 85 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 17 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। एसडीओ ओपी बेदी ने बताया कि 5 हजार रुपये से ऊपर जिन उपभोक्ताओं का बकाया है, उनके खिलाफ अभियान चलाया गया है। सभी उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा कर दें। इस अवसर पर जेई सुनील कुमार मौजूद रहे।