फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी आज करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के कर्मी आज करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

शामली। पूर्वांचल में विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी आज कार्य बहिष्कार करेंगे। सोमवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत कर्मचारी और अधिकारी कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। विद्युत कर्मचारी-अधिकारी संघर्ष समिति के संयोजक उदयप्रताप सिंह ने बताया कि निजीकरण के विरोध में रोजाना धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में शाम पांच बजे तक कोई काम नहीं होगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं की जाएगी। यदि कोई तार टूटता है या कहीं फाल्ट आदि होता है तो शाम पांच बजे के बाद उसे सुधारने के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें