फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने पीएसी के साथ चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, गढ़ीपुख्ता। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रघुवंशी के साथ टीम ने पीएसी के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

अवर अभियंता रविशंकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टोडा और बल्ला मजरा गांव में एक प्लाटून पीएसी को साथ लेकर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बकायेदारी के कारण 45 कनेक्शन काटे गए। विद्युत की सीधी चोरी करने वाले 28 लोगों के खिलाफ विद्युत निगम की धारा 135 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान खराब पाए गए 30 मीटर को चालू किया गया । चेकिंग के दौरान बकायेदारों से करीब 7 लाख रुपयों की भी वसूली की गई है । विद्युत विभाग की इस कार्रवाई के कारण गांव में हड़कंप मचा रहा। जिसमें एसडीओ अनिल कुमार, जेई रवि शंकर, जेई सिकंदर यादव, जेई सर्वेश कुमार, जेई सौरभ और लाइनमैन प्रदीप कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें